UP News: उत्तर प्रदेश में अब बैंक अवैध निर्माणों को रोकेंगी। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन ये सच है। यूपी की योगी सरकार ने अब प्रदेश में अवैध भवन निर्माणों को रोकने के लिए एक नया पैंतरा अपनाया है। अब विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए कोई भी बैंक लोन पास नहीं करेगी।
सरकार ने बैंकों के साथ की बैठक
ताजा जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण की शिकायतों को देखते हुए आवास विभाग ने बैंकों से साथ एक बैठक में अहम फैसला लिया है। बैठक के बाद सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी बैंक बिना विकास प्राधिकरण के नक्शा पास लोन नहीं देगा।
बहुमंजिला इमारतों के लिए भी नियम
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराने के साथ-साथ और भी कई निर्देश जारी किए हैं। सरकार के आवास विभाग की ओर से कहा गया है कि बहुमंजिला इमारतों का इस्ट्रक्चरल ऑडिट कराना भी अब अनिवार्य होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार की गई मानक संचालन प्रक्रिया को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
पहले ऐसे लेते थे लोन
बताया गया है कि पूर्व में लोग जमीन (प्लॉट) खरीदने के बाद किसी भी आर्किटेक्ट से नक्शा बनवा लेते थे। उस पर मोहर लगवाने के बाद बैंक में लोन के लिए अप्लाई करते थे, जिसके बाद बैंक की ओर से मौका मुआयना होता था और बैंक लोन पास कर देता था। ऐसे में अवैध निर्माण होते हैं, जिसके बाद हादसे होते थे। प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम कर रही है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
2 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
6 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
8 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
10 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines