Ram Temple Consecration Ceremony 22 January: राम जन्म भूमि आंदोलन के प्रमुख रहे लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी अगले महीने 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। दोनों दिग्गज नेता खराब स्वास्थ्य के कारण समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट ने यह जानकारी दी है।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी स्वास्थ्य संबंधी कारणों से समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां 15 जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी। वहीं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने वाली पूजा 16 जनवरी से शुरू हो जाएगी जो कि 22 जनवरी तक चलेगी। इस कार्यक्रम में आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
ट्रस्ट ने किया था यह अनुरोध
बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी 96 साल के हैं। वहीं मुरली मनोहर जोशी 90 वर्ष के हैं। ऐसे में उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया। इसके बाद दोनों के परिवार ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों के बारे में जानकारी देते हुए चंपत राय ने बताया कि छः दर्शन परंपराओं के शंकराचार्यों समेत 13 अखाड़े इस समारोह में भाग लेंगे। इसके अलावा 150 साधु संत और 13 अखाड़े भी इस समारोह के गवाह बनेंगे।
2200 से अधिक मेहमान बनेंगे गवाह
चंपत राय ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 2200 से अधिक मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा काशी विश्वनाथ, माता वैष्णो देवी और केदारनाथ धाम जैसे प्रमुख मंदिरों के प्रमुखों को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद 24 जनवरी से अगले 48 दिनों तक मंडल पूजा होगी। वहीं मंदिर 23 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मेहमानों के ठहरने के लिए 3 से अधिक स्थानों पर व्यवस्था की गई है। इसके अलावा राम कथा कुंज गलियारा भी बनाया जा रहा है। ताकि युवा पीढ़ी भगवान राम से जुड़े प्रसंगों को देख सके। इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही है।
संबंधित खबरें
जातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
1 hr agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
2 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
5 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
6 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
7 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
8 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
21 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines