मोबाइल पर देखा वीडियो, बच्ची से किया रेप; 14 साल लड़के ने पुलिस को बताया कैसे दिया वारदात को अंजाम?

14 Year Old Boy Raped 8 Year Old Minor Girl: आरोपी किशोर ने पहले बच्ची को बहलाया-फुसलाया और फिर अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। 

image - 2023-12-18T125916.917

14 Year Old Boy Raped 8 Year Old Minor Girl: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बच्ची के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। 14 साल के किशोर ने 8 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि किशोर ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। घटना नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी ने पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले कथित तौर पर उसने अपने मोबाइल फोन पर पोर्न वीडियो देखा था। फोन पर अश्लील वीडियो देखने बाद वह पड़ोस में रहने वाली 8 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची से रेप किया। वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को बताने से मना किया और उसे धमकी दी।

विज्ञापन

बच्ची ने माता-पिता को बताई सच्चाई

काफी देर से गायब बच्ची को माता-पिता ढूंढ रहे थे। इस बीच जब बच्ची अचानक अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिवार ने इसके पीछे का कारण पूछा, तब बच्ची ने सारी घटना उन्हें बता दी। इसके बाद बच्ची के माता-पिता पुलिस स्टेशन गए और आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करवाया।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज 

सर्कल ऑफिसर मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की खिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC और POCSO अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। आगे की जांच जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ