देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया से दिल दहला देने वाला एक वाकया सामने आया है। यहां महिला की हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है और वह ह है कि उसकी जान किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने सहवासी (Live In Partner) ने ली थी। वजह के बारे में पुलिस ने बताया कि युवती ने गर्भपात से कराने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद युवक वहशी बन गया। पहले गला दबाकर हत्या की और फिर उसकी लाश के दो टुकड़े कर दिए।
ढाई महीने पहले खेत से मिली थी लाश
बता देना जरूरी है कि करीब ढाई महीने देवरिया जिले के बरौली गांव में पैना गांव की रहने वाली खुशबू नामक एक युवती की लाश खेत से दो टुकड़ों में बरामद की गई थी। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि 2016 में शादी के कुछ साल बाद उसका तलाक हो गया था और गांव में मुन्ना ने इसमें अहम भूमिका निभाई। इसके बाद दोनों गोरखपुर में किराये के घर में एक साथ रहने लग गए। बाद में इन दोनों के बीच उस वक्त बात बिगड़ गई, जब खुशबू गर्भवती हो गई और मुन्ना ने उस पर गर्भपात कराने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: मां के खिलाफ बेटी ने दर्ज कराई FIR बोली: बात- बात पर खुदकुशी और जान से मारने की देती थी धमकी
शॉपिंग के रैपर ने पहुंचाया जेल
बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर मुन्ना ने खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसके दो टुकड़े कर दिए। सूटकेस में पैक किया और फिर खुशबू के सामान के साथ नहर पुल के पास ठिकाने लगा दिया। इसके बाद वह गांव चला गया। लाश मिलने के बाद छानबीन शुरू हुई तो सामान में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का रैपर मिलने से अहम सुराग मिला, जिस पर गोरखपुर शहर के एक स्पा सेंटर का पता लिखा था। स्पा सेंटर के कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि खुशबू को वहां नौकरी पर रखा गया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुख्य संदिग्ध मुन्ना का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की खतरे में पड़ सकती है नौकरी, सीधा कर्मचारी के बॉस से शिकायत करेगी पुलिस
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
18 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
22 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines