Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Live In Couple Committed Suicide By Hanging Themselves: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया। दोनों अलग- अलग धर्मों के थे। नाबालिग लड़की मुस्लिम थी, जबकि लड़का हिंदू था। दोनों पिछले एक महीने से साथ रह रहे थे। घटना मंगलवार की है। लड़के के पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, तो कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। फिर खिड़की से झांक कर देखा तो दोनों फंदे पर लटके थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस को जांच के दौरान कमरे से एक मोबाइल और लड़की का आधार कार्ड मिला है।
मृतक युवक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू का रहने वाला था। युवक खड़गवंशी में नौकरी करता था। नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात एक मुस्लिम लड़की से हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई, दोनों को प्यार हो गया। दो साल तक दोनों में बातचीत होती रही। 30 दिन पहले मिंटू लड़की को लेकर अमरोहा आ गया था। यहां वह अपने पिता के साथ रहने लगा।
मिंटू के पिता खानचंद ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह खेत पर गए थे। शाम को जब लौटा तो घर पर पड़ोसियों की भीड़ लगी हुई थी। पूछताछ की तो पता चला कि बेटे ने सुसाइड कर लिया है। दोनों के बीच कोई भी विवाद नहीं था। पता नहीं कैसे यह घटना हो गई?
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल विनय कुमार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। CO अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को कमरे से एक मोबाइल मिला है। उसकी CDR निकलवाई जा रही है। लड़की का एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। इसमें लड़की की उम्र 14 वर्ष है, जो नाबालिग है।सीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। खानचंद के सबसे बड़ा बेटा चंद्रपाल है। उससे छोटा मिंटू, अशोक और सबसे छोटा बेटा रवि है। चंद्रपाल और रवि अपनी मां के साथ हरियाणा में मजदूरी करते हैं। अशोक की 2 साल पहले मौत हो गई थी। उसने भी फांसी लगाकर जान दी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।