UP Lakhimpur Khiri Young Boy Live Death Video: दुकान से सामान लेकर जा रहा था, अचानक गिर गया और दम तोड़ दिया। एक बार लोगों को लगा कि कार वाला टक्कर मार कर चला गया, क्योंकि उसके सिर से काफी खून बहने लगा था, लेकिन डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।
घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। वहीं अचानक ‘मौत’ आकर जिस तरह से अच्छे-खासे नौजवान को आकर ले गई, वह घटना मार्केट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आप भी देखिए घटना का भयावह वीडियो…
युवक को चलते-चलते आया हार्ट अटैक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान 22 साल के सुमित मौर्य की रूप में हुई। घटना हीरालाल धर्मशाला के नजदीक ओवर ब्रिज के पास मार्केट की है। सुमित एक हाथ में थैला लेकर जा रहा था कि अचानक उसके हाथ-पैर ढीले पड़ गए और वह बेहोश होकर गिर गया। उसका सिर सड़क पर जोर से लगा और खून निकलने लगा।
क्योंकि इसी दौरान उसके पास से एक कार गुजरी तो लोगों को लगा कि कार ने टक्कर मारी, लेकिन जब लोगों ने उसे जिला अस्पताल मोतीपुर में भर्ती कराया तो प्राथमिक जांच में ही डॉक्टर ने बता दिया कि सुमित दिल का दौरा पड़ने से गिर गया और सिर में चोट लग गई।
यह भी पढ़ें: Bharat Nyay Yatra: राहुल गांधी की कार पर हमला, पीछे से मारा गया पत्थर, चकनाचूर हुआ शीशा
दुकान से घर लौट रहा था सुमित मौर्य
लखीमपुर खीरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि सुमित काशीराम कॉलोनी में रहता था और एक दुकान पर लगा हुआ था। घटना के समय वह दुकान से घर जा रहा था कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
अमरोहा में भी ऐसी घटना हो चुकी है। एक युवक कार धोते-धोते गिर गया और उसकी मौत हो गई। मोबाइल फोन पर कार्टून देखते हुए 5 साल का बच्चा बेहोश हो गया था। जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों के अनुसार, उसका हार्ट फेल हुआ था।
यह भी पढ़ें: ‘जोरदार धमाका, ऊंची-ऊंची लपटें और जिंदा जल गए 19 लोग’; क्या है Mexico में हुए हादसे का असली सच
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines