UP में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका, इस दिन से लागू होंगी बढ़ी हुई कीमतें

योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब यूपी में देशी शराब महंगी होने जा रही है। योगी कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। अब 1 अप्रैल से बढ़ीं हुईं दरें लागू होंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

liquor rates increase in UP implemented (1)

उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब पर बड़ा फैसला लिया है। अब यूपी में शराब महंगी होने जा रही है। यूपी सरकार ने नई आबकारी और निर्यात नीति को मंजूरी दे दी है। 1 अप्रैल से 36 प्रतिशत अल्कोहल वाली देशी शराब महंगी हो जाएगी। साथ ही यूपी की शराब को विदेशी बाजार में बढ़ावा देने की तैयारी की गई है। इससे शराब प्रेमियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन

गत बुधवार को यूपी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में नई आबकारी नीति और आबकारी निर्यात नीति को मंजूरी दी गई। इससे अब घरेलू बाजार में देशी शराब के दाम बढ़ेंगे। साथ ही नई नीति में यूपी की शराब को विदेश में बढ़ावा देने की मंजूरी मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे राज्य सरकार के राजस्व पर काफी फायदा पहुंचेगा। साथ ही किसानों और उद्योग को फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन

यूपी की नई नीति के अनुसार, 1 अप्रैल से 36 प्रतिशत अल्कोहल वाली देशी शराब महंगी होगी। इसकी ड्यूटी 165 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 173 रुपये कर दी गई। इससे 1 बोतल के दाम में औसतन 5 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि अन्य श्रेणियों की शराब के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

विज्ञापन

यूपी सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी शराब की फुटकर दुकानों के राजस्व में 7.5 प्रतिशत बढ़ाया गया है। आबकारी विभाग ने साल 2026-27 के लिए 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य रखा है। देशी शराब महंगी होने से करीब 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ