PUBG Love Story in UP: सीमा हैदर और सचिन मीना की लव स्टोरी से आप सभी वाकिफ है। पाकिस्तान की रहने वाली सीमा को पबजी गेम खेलने के दौरान नोएडा के सचिन से प्यार हो गया था। इसके बाद वह अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थी। ऐसी ही पबजी वाली एक और प्यार की कहानी सामने आई है। यूपी के पीलीभीत में रहने वाले युवक पबजी गेम खेलते-खेलते तेलंगाना की युवती को दिल दे बैठा। इसके बाद दोनों परिवारों को बिना बताए चोरी-छिपे मिलने लगे।
जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम इतना बढ़ गया कि युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए तेलंगाना से पीलीभीत आ गई। इसके बाद दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। जानकारी मिलने पर युवती के परिजन स्थानीय पुलिस के साथ पीलीभीत पहुंचे। यहां पर युवती ने बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने की बात परिजनों और पुलिस को बताई। ऐसे में पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं।
ऐसे हुई दोस्ती फिर की शादी
युवक का नाम रामनरेश है और वह पीलीभीत के पूरनपुर के गांव कपूरपुर का रहने वाला है। वहीं युवती हैदराबाद के मलकाजगिरी की रहने वाली है। दोनों को पबजी गेम खेलने का शौक है। इस दौरान दोनों की पबजी खेलते समय बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। उनके बीच सोशल मीडिया के जरिए बातचीत होने लगी और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद युवती 17 अप्रैल को मलकाजगिरी से दिल्ली पहुंची। यहां से वह पीलीभीत पहुंची और 23 अप्रैल को प्रयागराज कोर्ट में शादी कर ली।
वीडियो काॅल पर मां लगाती रही लौटने की गुहार
उधर बेटी के गायब होने के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया। इसके बाद मंगलवार को युवती के परिजन स्थानीय पुलिस के साथ कपूरपुर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने युवक और युवती को भी बुला लिया। इस दौरान युवती के बयान दर्ज किए गए। वहीं दूसरी ओर युवती मां फोन पर वीडियो काॅल के जरिए उसके वापस लौटने की गुहार लगाती रही, लेकिन बेटी ने एक नहीं सुनी।
ये भी पढ़ेंः ननद के प्यार में बेचैन हुई भाभी, रात होते ही बढ़ती बेताबी, अब पुलिस के पाले में पहुंची गेंद
ये भी पढ़ेंः बेगूसराय में 5 युवकों की गंगा में डूबने से मौत, मुंडन संस्कार के बाद नहाने आए थे
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
6 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
9 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines