शाहजहांपुर से सुशील शुक्ला की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक हफ्ते से एक घर के कमरे में बंद परिवार के 7 लोगों का रेस्क्यू किया है। इनमें 2 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल है। ये सभी लोग पिछले एक हफ्ते से भूखे-प्यासे बंद थे।
पुलिस ने दरवाजे तोड़ कर सभी को निकाला
आसपास के लोगों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो उनके होश उड़े गए। सभी लोग बेहोश थे। पुलिस ने अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों और पुलिस को आशंका है कि तंत्र-मंत्र के चलते पूरा परिवार कमरे में बंद था।
घर में उतरे पड़ोसी तो उड़ गए होश
जानकारी के मुताबिक यह मामला शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज का है। यहां बनारसी नाम के शख्स के मकान में पिछले एक हफ्ते से कोई हलचल नहीं हो रही थी। शक होने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद सीढ़ी लगाकर 2 लोग घर के अंदर उतरे तो देखा कि एक कमरे में सभी लोग बंद थे। कमरा भी अंदर से लॉक कर रखा था।
पांच बच्चे और दो महिलाएं थी बंद
सभी लोग आपस में बहकी-बहकी बातें कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन अलग-अलग ताले तोड़कर मुख्य कमरे का ताला तोड़ा। इसके बाद दो महिलाओं और पांच बच्चों का रेस्क्यू करके उन्हें निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान मोहल्ले में भारी संख्या में भीड़ लग गई।
सभी अस्पताल में भर्ती, 3 गंभीर
लोगों का मानना है कि तंत्र मंत्र के लिए परिवार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। सभी के माथे और चेहरे पर लाल रंग लगा हुआ था। जांच में सामने आया है कि सभी लोगों ने कई दिनों से कुछ नहीं खाया था। अगर वक्त रहते पुलिस इस परिवार का रेस्क्यू नहीं करती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं 3 लोगों की हालत खराब होने पर उन्हें रेफर किया गया है।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
29 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
57 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines