Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा में लिफ्ट रजिस्ट्रेशन को लेकर हजारों लोग रोज आवेदन कर रहे हैं। इस बीच वेबसाइट क्रैश होने से रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। लोगों का आरोप है कि वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा तय समय के मुताबिक रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। प्रशासन को रजिस्ट्रेशन की समयसीमा बढ़ानी चाहिए। वहीं, बताया जा रहा है कि अभी भी 70 हजार से ज्यादा लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन होना बाकी है।
1 अप्रैल से जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में करीब 80 हजार लिफ्ट हैं। इस समय जिला प्रशासन द्वारा लिफ्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक अप्रैल से जिला प्रशासन ने लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन न करने वाली सोसायटियों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, जिसको देखते हुए लोग ऑनलाइन लिफ्ट रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद बिल्डर प्रबंधन और एओए के पदाधिकारियों ने वेबसाइट पर आवेदन करना शुरू कर दिया। एक साथ सैकड़ों आवेदन होने पर वेबसाइट क्रैश हो रही है।
2 से 3 दिन का लग रहा समय
लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन करते समय वेबसाइट द्वारा ठीक से कार्य नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते एक आवेदन करने में 2 से 3 दिन का समय लग रहा है। गैलेक्सी वेगा सोसायटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सारस्वत ने बताया कि 30 मार्च से उन्होंने लिफ्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रयास कर रहे थे। 31 मार्च को उन्होंने लिफ्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके फीस को जमा किया, लेकिन एक मार्च तक फार्म जमा नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें : नोएडा में रियल महाभारत और रामायण को लेकर तैयार होगा पार्क, 15 लाख पर्यटक भगवान राम और श्री कृष्ण के करेंगे दर्शन
2 अप्रैल को हुआ रजिस्ट्रेशन
संजय सारस्वत ने बताया कि इस दौरान बार-बार वेबसाइट का क्रैश हो रही थी, ऐसे में उनके खाते से पैसे कटने के बाद भी रजिस्ट्रेशन ना होने पर उन्हें चिंता सताने लगी, जिसके बाद 2 अप्रैल को उन्होंने दोबारा से प्रक्रिया को शुरू किया, तब जाकर रजिस्ट्रेशन हुआ। साथ ही, वेबसाइट काफी धीमी चल रही है। वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वेबसाइट चल रही धीमी, अटक रही पेमेंट
ग्रीन आर्च सोसायटी के एओए अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि उनके द्वारा सभी लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन 30 मार्च को करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बनाई गई वेबसाइट काफी धीमी चल रही है। रजिस्ट्रेशन करते वक्त वेबसाइट बार-बार क्रैश हो जाती है। साथ ही, पेमेंट जमा करने पर वह अटक जाती है।जिसके कारण उन्हें लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन करने में 4 से 5 दिन का समय लगा। ऐसे में देर रात को बैठकर सभी लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन कराया गया।
ये भी पढ़ें : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस डेट पर उड़ान शुरू करने का दावा
वेबसाइट ठीक से नहीं कर रही काम
बिल्डर प्रबंधन और अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और दस्तावेज जमा करने में वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही है। जिससे परेशानी हो रही है। वहीं, विभाग की वेबसाइट बहुत ही धीरे चल रही है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
12 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
14 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
14 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
16 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
17 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
20 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines