हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस एस्पायर सोसायटी में लिफ्ट हुई फ्री फॉल, 3 निवासी दो फ्लोर के बीच में फंसे

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस एस्पायर सोसायटी में सोमवार शाम लिफ्ट अचानक फ्री फॉल होकर दो मंजिलों के बीच में अटक गई। लाइट चले जाने के बाद लिफ्ट में फंसे तीन लोग करीब 10 से 15 मिनट तक अंदर फंसे रहे।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस एस्पायर सोसायटी में सोमवार शाम लिफ्ट अचानक फ्री फॉल होकर दो मंजिलों के बीच में अटक गई। लाइट चले जाने के बाद लिफ्ट में फंसे तीन लोग करीब 10 से 15 मिनट तक अंदर फंसे रहे। वह मदद के लिए पुकार लगाते रहे, लेकिन समय पर कोई राहत नहीं मिल सकी।

घटना के दौरान दहशत में आए निवासी
लिफ्ट में फंसे लोगों में एक महिला और दो पुरुष शामिल थे। अचानक झटका लगने के बाद लिफ्ट दो फ्लोर के बीच रुक गई और लाइट भी चली गई, जिससे स्थिति डरावनी हो गई। लिफ्ट में फंसे लोगों ने इंटरकॉम और मोबाइल से मदद की कोशिश की। बैकअप पावर न चलने और समय पर मेंटेनेंस टीम के न पहुंचने से वह काफी देर तक फंसे रहे।

लापरवाही पर उठे सवाल
घटना के बाद सोसायटी के अन्य निवासियों ने प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पहले भी लिफ्ट की तकनीकी समस्याएं सामने आ चुकी है लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया। लाइट जाने की स्थिति में लिफ्ट का सुरक्षा सिस्टम और बैकअप पावर सही तरीके से काम नहीं कर रहा था।

विज्ञापन

प्रबंधन से की गई शिकायत
घटना के बाद पीड़ितों ने लिफ्ट सेवा प्रदाता कंपनी और सोसायटी प्रबंधन से इस लापरवाही की शिकायत की है। निवासी यह भी मांग कर रहे हैं कि लिफ्ट की समय-समय पर जांच, बैकअप व्यवस्था की समीक्षा की जाए। इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को तत्काल प्रभाव से बेहतर किया जाए।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास एक साल में हजारों युवकों को मिलेगा रोजगार, 242 कंपनियों ने बनाया प्लान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola