Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एक हाईराइज सोसायटी में सातवीं मंजिल से लिफ्ट बेसमेंट में गिर गई। लिफ्ट में सवार बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। हालांकि एक महिला को ज्यादा चोट है, जबकि चार लोगों को हल्की चोटें हैं। पीड़ित परिवार ने बिल्डर और मेंटिनेंस एजेंसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
पार्क में घूमने के लिए जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की औरा कायमेरा सोसायटी का है। यहां सोसायटी की 10वीं मंजिल पर अरुण भड़ाना का परिवार रहता है। सोमवार देर रात उनकी पत्नी, पांच माह की बेटी, भतीजी, सास, साली और बुआ सोसायटी के पार्क में घूमने के लिए जा रही थीं। सभी लोग लिफ्ट में सवार हुए और ग्राउंड फ्लोर पर जाने लगे।
सातवीं मंजिल पर रुकी और फिर तेजी से गिरी
अरुण की पत्नी ने बताया कि नीचे जाते हुए लिफ्ट अचानक सातवीं मंजिल पर रुक गई। पहले तो उन्हें लगा कि कोई खराबी हुई होगी, लेकिन फिर अचानक लिफ्ट तेजी से नीचे गिरने लगी। सभी पांचों लोग चीखने लगे। इमरजेंसी बटन भी दबाया, लेकिन उसने भी काम करना बंद कर दिया। कुछ ही सेकेंड में लिफ्ट बेसमेंट में आ गिरी। गनीमत रही कि किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई।
लोगों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को निकाला
जानकारी होने पर सोसायटी के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी लोगों को बाहर निकाला। बताया गया है कि अरुण भड़ाना की बुआ को चोट आई हैं। बाकी सभी को हल्की चोटें लगीं हैं। परिवार को फोन आने पर अरुण भी अपने ऑफिस से सोसायटी में पहुंचे। इसके बाद परिवार ने पुलिस से मामले की शिकायती की है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
34 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
14 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
16 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines