Amroha: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले में इस समय आदमखोर तेंदुए (Leopard) की दहशत ने सभी का जीना हराम कर रखा है। जिले में तीन दिनों के भीतर संदिग्ध तेंदुए के हमले में 52 भेड़ और 4 बकरियां मारी गईं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
घर के पीछे मरी मिली 4 बकरियां
जानकारी के मुताबिक जिले के नौगांवा सादात इलाके के बिलनी गांव में मुबस्सिर हुसैन नाम के एक किसान ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर के पीछे उसकी चार बकरियों के शव मिले। वहीं दो दिन पहले पास के टिकिया गांव में 52 भेड़ों को मार डाला गया था।
यह भी पढ़ेंः गुजरात के इस गांव में तेंदुए का खौफ, ‘आदमखोर’ से डरे परिवार पिंजरे में कैद
दीवार फांद कर अंदर घुसा जंगली जानवर
हुसैन ने बताया कि जंगली जानवर मेरे घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। इसके बाद बकरियों को मार डाला। उन्होंने कहा कि यह एक तेंदुआ के हमले का संभावित क्षेत्र है। बार-बार अनुरोध के बावजूद अधिकारियों ने जानवर को पकड़ने के लिए कुछ नहीं किया है।
यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर में मुर्गे का लालच पड़ा भारी, तेंदुए के पिंजरे में फंसा इंसान, फिर हुआ ये…
पैरों के मुले निशान, विभाग ने ये कहा
वहीं अधिकारियों ने कहा कि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया है। क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद पैरों के निशान मिले हैं, जिसमें एक बड़ी बिल्ली के समान होने की पुष्टि हुई। दूसरी और पालतू जानवरों की मौतों ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है, जो बार-बार हो रहे तेंदुए के हमले से दहशत में जी रहे हैं।
कैमरे और पिंजरे लगाए गए
इस मामले में अमरोहा के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर देवमणि मिश्रा ने बताया कि हमने उस जगह का पूरी तरह से निरीक्षण किया है। प्रथम दृष्टया यह पुष्टि नहीं हुई है कि भेड़ों और बकरियों को तेंदुए ने मारा है या किसी अन्य जानवर ने। हमने क्षेत्र में कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाए हैं। जरूरत पड़ने पर हम ड्रोन का भी इस्तेमाल करेंगे।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
7 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines