Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर गांव में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल दर्शन कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी लेखपाल दादरी तहसील में तैनात है. उसके साथ मौजूद एक निजी व्यक्ति को भी टीम ने मौके से दबोचा है. सूत्रों ने दावा किया है कि पीड़ित व्यक्ति से जमीन संबंधित रिपोर्ट सही लगाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया.
लेखपाल की गाड़ी से 4.5 लाख रुपये बरामद
गिरफ्तारी के बाद जब लेखपाल की गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से 4.5 लाख नकद बरामद हुए हैं. टीम अब यह जांच कर रही है कि यह रकम कहां से और किन स्रोतों से आई.
सूरजपुर थाने में दर्ज हुआ मामला
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने दोनों आरोपियों को सूरजपुर थाने में सुपुर्द कर दिया है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
शिकायतों की भी पड़ताल
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या आरोपी लेखपाल के खिलाफ पूर्व में भी इसी तरह की कोई शिकायत दर्ज है. साथ ही बरामद नकदी के स्रोत और अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है.
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines