Budaun Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दो चरण खत्म हो चुके हैं। अब 7 अप्रैल को तीसरे चरण के मतदान हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बदायूं के बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है। बदायूं के दो वकीलों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार पर लाखों का दांव लगा दिया है।
2 लाख की शर्त
बदायूं के रहने वाले एडवोकेट सतेंद्र पाल और एडवोकेट दिवाकर वर्मा ने आपस में शर्त लगाई है। शर्त भी छोटी-मोटी नहीं बल्कि दो लाख का दांव लगा है। खबरों की मानें तो सतेंद्र पाल सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी आदित्य यादव को सपोर्ट किया है तो वहीं दिवाकर वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दिगविजय सिंह शाक्य पर दांव खेला है।
budaun election 2024
4 गवाहों ने किए हस्ताक्षर
दोनों वकीलों की ये शर्त मुंहबोली नहीं बल्कि कागजी बन चुकी है। शर्त लगाने के बाद दोनों ने कोर्ट में एफिडेविट बनवाया और उसपर अपने दस्तखत भी किए हैं। यही नहीं एफिडेविट पर 4 गवाहों के भी हस्ताक्षर मौजूद हैं। ऐसे में जो हारा उसे 2 लाख रुपए की रकम अदा करनी पड़ेगी।
बदायूं लोकसभा सीट
यूपी की बदायूं लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। 1991 में इस सीट से भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद जीते थे। मगर 1996 से 2014 तक बदायूं पर सपा का कब्जा रहा है। हालांकि 2019 के आम चुनाव में यहां फिर से भाजपा ने जीत का परचम लहराया। बीजेपी नेता संघमित्रा मौर्य यहां से सांसद रहीं। 2024 के आम चुनाव में बीजेपी ने दिगविजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है तो सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत बदायूं में सपा ने आदित्य यादव को बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बदायूं का दांव आखिर कौन जीतता है?
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
5 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
6 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
7 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
9 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
10 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
10 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
11 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
12 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
23 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines