Lawyer Abuse Police Constable in Lucknow video viral: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक वकील ने पुलिसकर्मी को जमकर गालियां दी और जूते से मारने की धमकी दी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के गेट नं. 1 पर शुक्रवार को घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वकील अपनी कार में बैठा है और कांस्टेबल को गालियां दे रहा है। इस दौरान वहा लोगों की भीड़ भी जमा हो जाती है। जब वकील साहब पुलिस के जवान को गालियां दे रहे होते है उस दौरान इंस्पेक्टर भी वहीं मौजूद होते हैं।
इतना ही नहीं वकील ने आगे कहा कि तुम्हे सीनियर और जूनियर का फर्क नहीं पता है क्या? इस दौरान वहां मौजूद इंस्पेक्टर समेत दूसरे पुलिसकर्मी बीच बचाव करते नजर आए। हालांकि तब भी वकील साहब के मुंह से अशोभनीय शब्द लगातार निकलते रहे। हालांकि कुछ देर बार वकील साहब वहां से गायब हो गए।
वीडियो में देखा जा सकता है वकील पुलिस के जवान से कह रहा है कि अभी तू जूता खा जाएगा, इंस्पेक्टर साहब ई का बैंड कराई, एक का मारी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच मेें जुटी है। जानकारी के अनुसार वीडियो शुक्रवार का है। वहीं वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए एसीपी ईस्ट अली अब्बास ने कहा कि दोनों पक्षों में किसी ने अभी तक शिकायत नहीं दी है। फिर भी हम अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines