'अभी तू जूता खा जाएगा... इंस्पेक्टर साहब...' पुलिस जवान को गालियां देते वकील का Video वायरल

Lawyer Abuse Police Constable in Lucknow video viral: लखनऊ में एक वकील साहब पुलिस के जवान को जमकर गालियां दे रहे हैं। इस दौरान इंस्पेक्टर उन्हें समझाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Lawyer Abuse Police Constable in Lucknow video viral

Lawyer Abuse Police Constable in Lucknow video viral

Lawyer Abuse Police Constable in Lucknow video viral: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक वकील ने पुलिसकर्मी को जमकर गालियां दी और जूते से मारने की धमकी दी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के गेट नं. 1 पर शुक्रवार को घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वकील अपनी कार में बैठा है और कांस्टेबल को गालियां दे रहा है। इस दौरान वहा लोगों की भीड़ भी जमा हो जाती है। जब वकील साहब पुलिस के जवान को गालियां दे रहे होते है उस दौरान इंस्पेक्टर भी वहीं मौजूद होते हैं।

विज्ञापन

इतना ही नहीं वकील ने आगे कहा कि तुम्हे सीनियर और जूनियर का फर्क नहीं पता है क्या? इस दौरान वहां मौजूद इंस्पेक्टर समेत दूसरे पुलिसकर्मी बीच बचाव करते नजर आए। हालांकि तब भी वकील साहब के मुंह से अशोभनीय शब्द लगातार निकलते रहे। हालांकि कुछ देर बार वकील साहब वहां से गायब हो गए।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है वकील पुलिस के जवान से कह रहा है कि अभी तू जूता खा जाएगा, इंस्पेक्टर साहब ई का बैंड कराई, एक का मारी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच मेें जुटी है। जानकारी के अनुसार वीडियो शुक्रवार का है। वहीं वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए एसीपी ईस्ट अली अब्बास ने कहा कि दोनों पक्षों में किसी ने अभी तक शिकायत नहीं दी है। फिर भी हम अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ