lareb hashmi bus conductor attacker Latest Update: यूपी के प्रयागराज में बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला करने वाले बीटेक के छात्र लारेब हाशमी का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि कैसे उसका झुकाव कट्टरपंथ की ओर हो गया। इतना ही नहीं वह यूपी के माफिया अतीक अहमद को अपना आदर्श मानता है। उसने बताया कि अतीक की मौत के बाद उसे बड़ा सदमा लगा। वह आगे चलकर अतीक की तरह बनना चाहता था।
लारेब अतीक से इतना प्रभावित था कि वह उसी की तरह ही पैसा कमाकर पावर हासिल करना चाहता था। इसके अलावा वह पाकिस्तानी कट्टरपंथी नेता खादिम रिजवी की सोच पर चलने लगा था। वह रोजाना खादिम के भाषणों को सुनता था। उसने बताया कि पैगंबर के खिलाफ कंडक्टर की टिप्पणी के बाद उसे वह मौत के घाट उतारना चाहता था। बता दें कि फिलहाल बस कंडक्टर का इलाज चल रहा है। हमला करने के बाद लारेब ने वीडियो बनाकर पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था। प्रयागराज पुलिस ने एनकाउंटर के बाद लारेब को अरेस्ट कर लिया।
अतीक को फाॅलो करने लगा था
कंडक्टर पर चापड़ से हमला करने वाले लारेब ने बताया कि अतीक की राह पर चलकर बेशुमार दौलत जुटाना चाहता था। उसने अपने सिर पर अतीक की तरह ही सफेद कपड़ा बांधना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने पुलिस की पूछताछ में कबूला कि हमें पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है। मुझे पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले कंडक्टर से बदला लेना था जो कि मैंने ले लिया।
https://twitter.com/DefenderLaVerda/status/1729017997589914018
जांच में जुटी एटीएस और आईबी
लारेब ने बताया कि वह पाकिस्तानी कट्टरपंथी खादिम रिजवी का बड़ा फाॅलोवर रहा है। वह रिजवी की तकरीरों को रोजाना सुनता था। कट्टरपंथी विचारधारा के कारण ही उसने कंडक्टर पर हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। वहीं लारेब के पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था। पूछताछ में खुलासा होने के बाद यूपी एटीएस और आईबी ने लारेब के करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
21 mins ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
4 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
6 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
10 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
18 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
18 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines