Langur Posters: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के सरकारी बस स्टेशनों पर लंगूर के पोस्टर लगाए गए हैं। इस फैसले के पीछे के कारणों के संबंध में प्रशासन का कहना है कि बंदरों को भगाने के लिए ऐसा किया गया है। प्रशासन के मुताबिक, लंगूरों के फोटो वाले पोस्टर के अलावा फायर साउंड सेंसर मशीनें भी लगाई गई हैं।
अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड पर बंदरों का आतंक रहता है। बंदरों को भगाने के लिए लंगूर वाले पोस्टर्स और सेंसर मशीनें लगाई गईं, जिसका फायदा दिख रहा है।
और पढ़िए – ‘औरंगाबाद में आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव’, शिवसेना नेता का बड़ा दावा
प्रशासन की ओर से बताया गया कि मुरादाबाद में परिवहन निगम के बस स्टैंड्स पर लंगूर की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं। ये तस्वीरें बस स्टैंड के पास ऊंचे पेड़ों, खंभों, दीवारों और छतों पर लगाई गई हैं। वहीं, बंदरों को भगाने के लिए बस स्टैंड पर सेंसर मशीनें भी लगाई गई हैं।
कैसे काम करता है सेंसर मशीन
प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही कोई बंदर सेंसर मशीन के पास आता है, आग की रोशनी के साथ-साथ गोलियों की आवाज आती है जिसे देखकर और सुनकर बंदर भाग जाते हैं।
और पढ़िए – भारत में 24 घंटे में कोरोना के आए 89 नए केस, 1 की मौत
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, बस स्टैंड पर दिनभर में 10-20 हजार यात्री आते हैं। ऐसे में बंदर यात्रियों को नुकसान पहुंचाने के साथ बसों को नुकसान पहुंचाते थे।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बीएल मिश्रा ने कहा, “यह अभ्यास दूसरी बार किया जा रहा है। लोगों में बंदरों का बड़ा डर है और यह तरीका इनसे छुटकारा पाने में उपयोगी है।” इस पहल से अब बस स्टैंड पर बंदरों का आना बंद हो गया है।
बीएल मिश्रा ने बताया कि नोडल अधिकारी ने बस स्टैंड पर सेंसर मशीन भी भिजवा दी है। परिवहन विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकार से और सेंसर मशीनों की मांग की है।
दुकानदार बोला- बंदर सामान को नुकसान पहुंचाते थे
एक बस स्टैंड पर मौजूद एक दुकानदार ने कहा, “बंदरों से बहुत डर लगता था। वो दुकान से सामान उठाते थे। ऐसे में जब से लंगूर के पोस्टर लगे हैं, बंदरों का आतंक कम हो गया है।”
उन्होंने कहा, “बंदर आए दिन यात्रियों को नुकसान पहुंचाते थे। कभी बस के नीचे तो कभी पेड़ों पर छिप जाते थे और उसके बाद यात्रियों को नुकसान पहुंचाते थे। अब इस पहल से बंदर बस स्टैंड पर नहीं हैं।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
5 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
8 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
23 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines