हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, बिजली प्रोजेक्ट टनल में फंसे 19 कर्मचारी, सभी को निकाला गया सुरक्षित

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में लैंडस्लाइड हुआ है। इसका मलबा राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) के धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की टनल के मुहाने पर आ गया। इससे कई कमर्चारी अंदर फंस गए। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में फिर दैवीय आपदा देखने को मिली है। रविवार को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला इलाके में भारी बारिश होने के कारण लैंडस्लाइड हुआ है। मलबा आने से राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) के धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की टनल का मुहाना बंद हो गया। टनल में करीब 19 कर्मचारी फंस गए। पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव ने कहा कि मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। बड़े-बड़े पत्थरों ने सुरंग का मुंह बंद कर दिया है। मलबा हटाने के प्रयास जारी हैं। बचाव अभियान के लिए जेसीबी मशीनें मौके पर भेजी गई हैं। हालांकि कुछ घंटे में ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

सुरक्षित निकाले गए सभी कर्मचारी

पिथौरागढ़ डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया कि सुरंग में फंसे सभी 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्णतः सुरक्षित हैं। साथ ही बताया कि क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 3 जगह फटा बादल, IMD ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट

रेस्क्यू अभियान में शामिल हुईं ये टीमें

घटनास्थल पर जिला प्रशासन, बीआरओ, एनएचपीसी, एनडीआरएफ और सीआईएसएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। इन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया कि टनल के मुहाने से मलबा हटाया गया और इमरजेंसी शाफ्ट एरिया को लगातार साफ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में फंसे तीर्थयात्री बाहर निकाले गए, लोगों से मिले सीएम Pushkar Singh Dhami

सभी कर्मचारियों के नाम

सुरंग से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसमें डीजी ऑपरेटर चंदर सोनल, सब-स्टेशन स्टॉफ शंकर सिंह, मेंटेनेंस स्टाफ पूरन बिष्ट, मेंटेनेंस स्टाफ नवीन कुमार, मेंटेनेंस स्टाफ प्रेम दुग्ताल, धन राज बहादुर, गगन सिंह धामी, पीसी वर्मा, ललित मोहन बिष्ट, सूरज गुरुरानी, विष्णु गुप्ता, जितेंद्र सोनल, प्रकाश दुग्ताल, कमलेश धामी, सुनील धामी, जी ऑगस्टीन बाबू, अपूर्वा राय, इंदर गुनजियाल और बिशन धामी शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें