Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास टप्पल रोड स्थित जैन अस्पताल के सामने की कीमती जमीन को लेकर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. इस मामले में भाजपा के जिला संयोजक रविन्द्र शर्मा और जेवर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ संजय रावत समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता वीरपाल सैनी का आरोप है कि उनकी 499.49 गज भूमि पर फर्जी तरीके से कब्जा करने के उद्देश्य से षड्यंत्र रचा गया.
फर्जी बैनामे के जरिए हड़पने की कोशिश
वीरपाल सैनी ने बताया कि 5 जुलाई को मांडलपुरिया मोहल्ला निवासी केला देवी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उक्त भूमि का अवैध रूप से बैनामा कर दिया. आरोप है कि यह बैनामा जेवर के मोहल्ला घोड़ी वाला निवासी प्रदीप कुमार जैन, मोहल्ला कानूनगोयान निवासी लवकेश शर्मा, भाजपा जिला संयोजक रविन्द्र शर्मा और गांव दयानतपुर निवासी मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ संजय रावत के नाम कराया गया.
गवाह भी षड्यंत्र में शामिल
शिकायतकर्ता ने बैनामे के गवाह बाबूलाल और टिंकू पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने जानबूझकर इस फर्जीवाड़े में सहयोग किया. जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि वीरपाल सैनी की शिकायत पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है.
राजनीतिक हलकों में हलचल
भाजपा से जुड़े दो प्रमुख पदाधिकारियों के नाम सामने आने से स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है. हालांकि अभी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में गर्लफ्रेंड ने शादी के जाल में फंसाकर 2 करोड़ हड़पे, जांच में जुटी पुलिस
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
11 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
16 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
18 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
20 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines