Tej Pratap Yadav Gopalganj Viral Video: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने भीड़ में खड़े युवक का किसी बात पर नाराज होकर गला दबाया और उसे धक्का दे दिया। वीडियो तेज प्रताप यादव के ननिहाल सेलार कला का बताया जा रहा है। तेज प्रताप मौजूदा महागठबंधन सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री हैं।
पहले देखिए VIDEO…
https://twitter.com/JhaRahul_Bihar/status/1694696670766797085?s=20
तेज प्रताप यादव के नए वीडियो को बीजेपी आईटी सेल के सह प्रभारी राहुल झा ने एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि वीडियो में जो दिख रहे हैं वो लालूजी के सुपुत्र तेज प्रताप यादव हैं। देखिए कैसे गला दबाकर धक्का दे रहे हैं तेज प्रताप अपने ही एक शुभचिंतक को। सोचिए जो व्यक्ति अपने कार्यकर्ता के साथ ऐसा बर्ताव कर सकता है वो बाकियों के साथ क्या करता होगा?
कौन है युवक, जिसका तेज प्रताप ने दबाया गला?
तेज प्रताप ने जिस युवक का गला दबाया, वह उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता है। उसका नाम सुमंत यादव है। बताया जा रहा है कि वह लालू यादव के साले साधु यादव के कहने पर सेलार गांव पहुंचा था। वह व्यवस्था का काम संभाल रहा था, ताकि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को कोई दिक्कत न हो। सुमंत भी उस वक्त भैचक्के रह गए, जब उन्हें तेज प्रताप ने धक्का दिया।
दो दशक बाद ससुराल पहुंचे लालू प्रसाद
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बीते दिनों दो दशक बाद परिवार के साथ ससुराल सेलार कला पहुंचे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कार से उतरने से इंकार कर दिया था। उन्होंने जब तक उनका साला नहीं उतारेगा, वह नहीं उतरेंगे। ससुराल के लोग उन्हें एक दूल्हे की तरह मनाया और घर के भीतर ले गए।
यह भी पढ़ें: बंगाल को चाहिए Yogi Adityanath जैसा शख्स, बोले सुवेंदु अधिकारी, रेपिस्टों के एनकाउंटर की उठाई मांग
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
51 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines