फॉर्च्यूनर सवार कारोबारी ने नोएडा में ट्रक चालक को मारी गोली, दिल्ली में दम तोड़ा

Noida News: नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में रोडरेज के दौरान फॉर्च्यूनर सवार कारोबारी ने ट्रक चालक लालू प्रसाद को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी चालक वहां से भाग निकला।

Saharanpur Crime News, Uttar Pradesh News, सहारनपुर न्यूज, उत्तर प्रदेश न्यूज, सहारनपुर पुलिस

सहारनपुर में 10वीं की छात्रा ने वीडियो बनाते हुए दी जान

Noida News: नोएडा में रोडरेज की घटना के दौरान फॉर्च्यूनर सवार कारोबारी ने ट्रक चालक लालू प्रसाद की गोली मार दी। वारदात के आरोपी कारोबारी मौके से भाग निकला। रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान लालू प्रसाद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों से इलाज चल रहा था और वह आईसीयू में भर्ती था। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने इस मामले में दूध कारोबारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

हॉर्न बजाने पर मार दी गोली

विज्ञापन

मूल रूप से बदायूं के हजरतपुर थाने के बोमनपुरा गांव निवासी 29 वर्षीय लालू प्रसाद हल्दीराम कंपनी में ट्रक चलाते थे। 17 अप्रैल की आधी रात वह अपना ट्रक लेकर नोएडा से जा रहे थे। सेक्टर 63 में जिंजर होटल कट के पास खड़ी फॉर्च्यूनर कार को आगे निकलने के लिए उन्होंने हॉर्न बजाया, तभी फॉर्च्यूनर सवार नशे में धुत दूध कारोबारी विकास कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन्हें गोली मार दी।

10 दिन इलाज के बाद हुई मौत

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गोली ट्रक चालक के सिर में लगी और उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक लालू प्रसाद की 10 दिन के इलाज के बाद रविवार को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

दूध कारोबारी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन

एसीपी राजीव गुप्ता ने बताया कि ट्रक चालक की सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी दूध कारोबारी विकास कुमार और उसके साथी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास की लाइसेंसी पिस्तौल के लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ