हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मोबाइल पर बात न की तो प्रेमिका की जान ली, परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका

यूपी के ललितपुर में एक युवती की हत्या कर दी गई। थाना बार क्षेत्र के ग्राम देवरान में 17 वर्षीय छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की शाम शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें हत्या का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
up news

बिनोद कुमार सुडेले

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से है, जहां थाना बार क्षेत्र के देवरान गांव में बीते बुधवार को घर के अंदर छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया था, जिसको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।

बता दें, 26 मार्च को छात्रा स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से स्कूल से जल्दी घर लौटी, तो आरोपी ने उसे अकेला पाकर घर में घुसा। छात्रा के विरोध करने पर उसने गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के परिवार वाले घर में नहीं थे। इस दौरान हुए संघर्ष में आरोपी के हाथ में भी चोट आई। वहीं, थाना बार क्षेत्र के देवरान गांव में प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोटकर हत्या के मामले में खुलासा करते हुए एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि बीते एक साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका द्वारा कुछ दिनों से बातचीत बंद कर दी गई थी, जिससे प्रेमी परेशान था और प्रेमिका की हत्या करने की योजना बना रहा था।

विज्ञापन

छात्रा के परिवार के साथ भी घूमता रहा आरोपी

बता दें, बीते बुधवार को हत्या करने में सफल रहा और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया था। उसके बाद प्रेमिका के परिजनों के साथ घूमने लगा, जिससे कि पुलिस को उस पर कोई शक न हो, लेकिन पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले को ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पैरवी कराकर आरोपी को कोर्ट के जरिए जल्द से जल्द अधिक सजा दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- ‘पापा ने कहा, पत्थर फेंको, देख लेंगे’; आगरा में सपा सांसद के बेटे और 200 समर्थकों पर FIR

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola