उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यह घटना जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़ बौद्ध गुफा में हुई, जहां अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में CDO, ADM सहित कई अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर अधिकारियों और कर्मचारियों का जमावड़ा था, वहां अचानक भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
किसे कितना नुकसान हुआ?
विशेष सचिव (आईएएस) सुनील वर्मा के नेतृत्व में सभी अधिकारी ललितपुर से 35 किलोमीटर दूर देवगढ़ गांव में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। ADM (नमामि गंगे) राजेश श्रीवास्तव को मधुमक्खियों ने करीब 500 से अधिक बार डंक मारे, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। CDO कमलाकांत पांडेय भी इस हमले में घायल हुए, जिन्हें ललितपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे बचाया गया अधिकारियों को?
हमले में गंभीर रूप से घायल ADM और CDO को देवगढ़ मंदिर के कर्मचारियों ने कंबल से ढककर बचाने की कोशिश की और उन्हें ट्रॉली के माध्यम से जंगल से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
कौन बच सका?
नोडल अधिकारी सुनील कुमार वर्मा मधुमक्खियों के हमले को देखकर मौके से भाग निकले और सुरक्षित बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारियों का हाल-चाल जाना।
यह भी पढ़ें : 50 हजार का इनामी अरशद उर्फ अशद कौन है? जिसे प्रयागराज में यूपी STF ने किया गिरफ्तार
इलाज जारी, जिला प्रशासन सतर्क
मधुमक्खियों के इस हमले में कई अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला मेडिकल कॉलेज, ललितपुर में चल रहा है। प्रशासन ने फिलहाल इस क्षेत्र में किसी भी तरह की गतिविधियों को सीमित कर दिया है।
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
1 hr agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
2 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
4 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
5 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
18 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
19 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines