---विज्ञापन---

इंस्पेक्शन करने पहुंचे अधिकारियों पर मधुमक्खियों के हमले का वीडियो वायरल, एक शख्स को मारे 500 डंक

ललितपुर जिले के देवगढ़ में जल जीवन मिशन की परियोजना के निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। ADM राजेश श्रीवास्तव को 500 से अधिक डंक लगे, जबकि CDO समेत कई अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें मनोज पाण्डेय की रिपोर्ट

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जल जीवन मिशन के तहत परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यह घटना जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़ बौद्ध गुफा में हुई, जहां अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में CDO, ADM सहित कई अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर अधिकारियों और कर्मचारियों का जमावड़ा था, वहां अचानक भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

---विज्ञापन---

किसे कितना नुकसान हुआ?

विशेष सचिव (आईएएस) सुनील वर्मा के नेतृत्व में सभी अधिकारी ललितपुर से 35 किलोमीटर दूर देवगढ़ गांव में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। ADM (नमामि गंगे) राजेश श्रीवास्तव को मधुमक्खियों ने करीब 500 से अधिक बार डंक मारे, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। CDO कमलाकांत पांडेय भी इस हमले में घायल हुए, जिन्हें ललितपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे बचाया गया अधिकारियों को?

हमले में गंभीर रूप से घायल ADM और CDO को देवगढ़ मंदिर के कर्मचारियों ने कंबल से ढककर बचाने की कोशिश की और उन्हें ट्रॉली के माध्यम से जंगल से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

---विज्ञापन---

कौन बच सका?

नोडल अधिकारी सुनील कुमार वर्मा मधुमक्खियों के हमले को देखकर मौके से भाग निकले और सुरक्षित बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारियों का हाल-चाल जाना।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 50 हजार का इनामी अरशद उर्फ अशद कौन है? जिसे प्रयागराज में यूपी STF ने किया गिरफ्तार

इलाज जारी, जिला प्रशासन सतर्क

मधुमक्खियों के इस हमले में कई अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला मेडिकल कॉलेज, ललितपुर में चल रहा है। प्रशासन ने फिलहाल इस क्षेत्र में किसी भी तरह की गतिविधियों को सीमित कर दिया है।

First published on: May 26, 2025 05:48 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola