उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स तेंदुए से भिड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने उस पर हमला किया, तो शख्स ने जान बचाने के लिए तेंदुए को ही पटक दिया और उसे दबाकर रखा। इस दौरान ग्रामीण लगातार तेंदुए पर ईंट-पत्थर फेंकते रहे।
मामला जिले की धौरहरा वन रेंज के जुगनूपुर स्थित ईंट भट्ठे का बताया जा रहा है, जहां काम करने गए एक शख्स पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लेकिन शख्स भी उससे भिड़ गया और फिर तब तक नहीं भागा जब तक तेंदुआ हार मानकर वहां से भाग नहीं गया। उसकी जान तो बच गई लेकिन तेंदुआ घायल हो गया।
ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा गया तेंदुआ
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसमें पांच लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद वन विभाग से जुड़े अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज कर उसे पकड़ा गया।
तेंदुए से भिड़ा 35 साल का शख्स
35 वर्षीय मिहीलाल जब ईंट भट्ठे पर काम करने पहुंचे, तो चिमनी के अंदर छुपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, जो मदद के लिए दौड़े और तेंदुए पर ईंटों-पत्थरों से हमला कर दिया। मिहीलाल तेंदुए को जमीन पर पटककर उसके ऊपर बैठे हुए थे। काफी देर तक दोनों के बीच मुकाबला चलता रहा, आखिरकार तेंदुआ युवक को छोड़कर केले के खेत में घुस गया।
यह भी पढ़ें : हॉट एयर बैलून में लगी आग, आठ लोगों की गई जान, भयानक हादसे का वीडियो वायरल
इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी गई। जाल बिछाकर वन विभाग की टीम केले के खेत में घुसी, तो तेंदुए ने उन पर ही हमला कर दिया और कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों में वन दरोगा राजेश कुमार दीक्षित, रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी, पीआरवी आरक्षी राम सजीवन, और एक ग्रामीण इकबाल खां शामिल हैं। मिहीलाल, इकबाल खां और वन दरोगा राजेश दीक्षित की स्थिति को देखते हुए उन्हें लखीमपुर रेफर कर दिया गया।
संबंधित खबरें
मुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
1 hr agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
13 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
14 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
15 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
19 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
19 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
21 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
22 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines