उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई एक पानी की टंकी ट्रायल के दौरान फट गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस मुद्दे पर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या है मामला?
लखीमपुर खीरी में जल जीवन मिशन के तहत एक पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। यह टंकी आम लोगों के इस्तेमाल में आती, उससे पहले ही ट्रायल के दौरान टूट गई। जब टंकी में पानी भरने की प्रक्रिया शुरू हुई, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और टंकी का एक हिस्सा नीचे गिर गया।
इस घटना में टंकी के नीचे लगा सोलर सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही, टंकी से निकला पानी पास के खेतों में भर गया, जिससे लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टंकी का निर्माण कार्य 2022 में शुरू हुआ था और यह 2024 में बनकर तैयार हुई थी। इसकी कुल लागत करीब 3.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि टंकी कमजोर नहीं थी बल्कि पानी अधिक ताकतवर था। एक अन्य ने लिखा कि फिर तो अंग्रेज ही ठीक थे, उनकी बनाई हुई चीजें अभी भी मजबूत दिखाई देती हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये टेस्टिंग ही तो थी, टूट गई है तो फिर से बन जाएगी। हर बात को तूल देना ठीक नहीं है। एक ने लिखा कि नहीं, नहीं ये भ्रष्टाचार नहीं है। ऐसा कह भी मत देना, वरना बुलडोजर तैयार खड़ा है। अगर मुंह खोला तो आएगा बुलडोजर।
उठ रहे सवाल, जांच की मांग
बताया जा रहा है कि यह टंकी अब तक ग्राम प्रधान को हैंडओवर नहीं की गई थी और ट्रायल के दौरान ही टूट गई। ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
14 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
32 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines