हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूपी के लखीमपुर खीरी में बारात से लौटते समय नहर में गिरी कार, अब तक 5 की मौत

यूपी के लखीमपुर खीरी मेंबड़ा हादसा हो गया। बारात से लौटते समय एक कार नहर में गिर पड़ी। हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में केवल एक मात्र ड्राइवर ही बचा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

यूपी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लखीमपुर खीरी जिले में एक बारात से लौटते समय बारातियों की कार नहर में गिर पड़ी। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पढुआ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कुछ लोग एक कार में बारात से लौट रहे थे। ढखरेवा-गिरजापुरी हाइवे पर पारस पुरवा गांव के पास एक नहर में कार जा गिरी। अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है। भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण इकठ्ठा हुए, ड्राइवर को हॉस्पिटल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें: UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से ओवरलोड डबल डेकर बस पलटी; 14 लोग घायल

विज्ञापन

पढूआ थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के बताया कि कार में सवार घाघरा बैराज निवासी जितेंद्र, घनश्याम, सीशियन पुरवा निवासी मेवा लाल, गिरजापुरी निवासी अजीमुल्ला और सुरेंद्र लखीमपुर से शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। सभी लोग कार से बहराइच जनपद की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शारदा सायफन के पास चालक को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आने कार अनियत्रिंतत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कार चालक बबलू पुत्र राजेश निवासी गिरजापुरी थाना सुजौली को घायलवस्था में बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। हालांकि ड्राइवर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 16 बाइकें बरामद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola