Uttar Pradesh News(जय गुप्ता): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कोतवाली सदर क्षेत्र के शहर के मोहल्ला मिश्राना में रहने वाले भरत सेठ का 20 वर्षीय बेटा अमोघ उर्फ देव सेठ सोमवार की शाम आर्य कन्या चौराहे के पास गुजर रहा था। इस दौरान बाइक से आए कुछ हमलावरों ने उसे दौड़ाया। उसने जान बचाने की काफी कोशिश की। इसके लिए वह आर्य कन्या चौराहे पर स्थित पुष्पा बुक डिपो में घुस गया। इससे बचने के लिए अमोघ उर्फ देव सेठ अपने बचाव में वहां से भागा और थोड़ी दूर पर किताबों की दुकान पर पहुंचा। उसने जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने दुकान में छिपे देव को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दुकान पर पहले से बैठे आदित्य कश्यप इस घटना का शिकार हो गए। आदित्य को हाथ में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। घायल आदित्य ने बताया कि बाइकों से 4-5 हमलावर आए। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन पर गोलियां चला दी गईं। हमलावरों की एक गोली उसके हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली देव सेठ के सीने में जा लगी। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घायल देव सेठ को लेकर जिला अस्पताल भागे। घायल आदित्य कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी।
घायल युवक ने दी पूरी जानकारी
मिश्राना चौकी इंचार्ज अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घायल आदित्य से घटना की जानकारी ली। घायल आदित्य का कहना है कि वह हमलावरों का नाम नहीं जानता। हमलावर संकटा देवी इलाके के रहने वाले हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी हमलावरों से कोई रंजिश नहीं है।
हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी करके घटना का खुलासा किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि शहर में आईजी प्रशांत कुमार गश्त कर रहे थे। आईजी प्रशांत कुमार ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही घटना में शामिल युवक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के अनुसार, दो लड़कों का किसी से आपसी विवाद पहले से चल रहा था। परिजनों ने इसके बारे में बताया है।
ये भी पढ़ें- ‘भारत हिंदू राष्ट्र और बिहार हिंदू राज…’ BJP विधायक ने किया बाबा बागेश्वर के बयान का समर्थन
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
7 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
22 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
23 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines