'भारत हिंदू राष्ट्र और बिहार हिंदू राज...' BJP विधायक ने किया बाबा बागेश्वर के बयान का समर्थन

Bihar Politics: बाबा बागेश्वर इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर एक बयान दिया, जिसको लेकर बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। हाल ही में बाबा बागेश्वर के बयान का BJP के विधायक हरीभूषण ठाकुर ने समर्थन किया है।

Bihar Politics

Bihar Politics: बाबा बागेश्वर के बिहार दौरे पर सियासत गर्मा गई है। हाल ही में बाबा बागेश्वर ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा और बिहार हिंदू राज बनेगा। इस बयान पर अब उनका समर्थन भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर उर्फ ‘बचौल’ ने किया है। उन्होंने कहा कि बिल्कुल जब हिंदू मुसलमान का बंटवारा हुआ था, तब से भारत हिंदू राष्ट्र ही है। इसके अलावा, तेजस्वी यादव ने पूछा था कि कौन है बचौल? इस पर विधायक ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बचौल बीजेपी का एक विधायक है। जानिए यह पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

बिहार में हिंदू राज

बाबा बागेश्वर के बयान का समर्थन करते हुए मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि ‘बिहार में हिंदू राज है, यहां के मुख्यमंत्री हिंदू थे, तो यह हिंदू राज ही हुआ। उन्होंने बाबा बागेश्वर के बिहार दौरा पर कहा कि बाबा सनातन में जो लोग बैठे हैं, उनको एकजुट करने के लिए आए हैं। हरीभूषण ठाकुर ने भारत को हिंदू-मुस्लिम बंटवारे दे दौरान से ही एक हिंदू राष्ट्र बताया। आपको बता दें कि विधायक को लेकर तेजस्वी यादव ने भी कहा कि ‘कौन है बचौल’ जो इस तरह की बात बोलते हैं? इसके पलटवार में उन्होंने कहा कि बचौल बीजेपी का एक विधायक है, मेरे पिता जेल नहीं गए हैं, भ्रष्टाचारी नहीं है। उन्होंने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे पिता जी चारा नही खाए हैं।

विज्ञापन

जुमा-होली पर भी दे चुके हैं बयान

विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल इसके पहले होली पर मुसलमानों को लेकर भी बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘मैं मुसलमानों से अपील करना चाहता हूं कि साल में 52 जुमा होते हैं। उनमें से एक होली के साथ पड़ता है। इसलिए, मुसलमानों को हिंदुओं को त्योहार मनाने देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन पर रंग लगाया जाता है, तो बुरा नहीं मानना ​​चाहिए। अगर उन्हें ऐसी कोई समस्या है, तो उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।

विज्ञापन

तेजस्वी ने की आलोचना

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक के होली वाले बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा विधायक (हरिभूषण ठाकुर) बचौल ने मुस्लिम भाइयों से होली पर बाहर न निकलने को कहा है। वह कौन हैं और वह ऐसी बातें कैसे कह सकते हैं? सीएम कहां हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ