Kushinagar News: कुशीनगर में एक सिपाही ने अपनी कांस्टेबल पत्नी को उसके प्रेमी पुलिसकर्मी के साथ घर में रंगरलिया मनाते हुए पकड़ लिया। इस दौरान घर का दरवाजा खोलने को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में सिपाही ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला पुलिसकर्मी से घर का दरवाजा खुलावाया। इसके बाद पुलिसकर्मी प्रेमी सिपाही को अपने साथ थाने ले गई है।
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा
जानकारी के अनुसार यूपी के एक जिले के रहने वाले पति और पत्नी दोनों पुलिस में कांस्टेबेल है। बताया गया है कि सिपाही पति और पत्नी की हाल में कुशीनगर में तैनाती है। पति पुलिस लाइन में तैनात है जबकि उसकी पत्नी शहर के एक थाने में तैनात है। सोमवार को उस हंगामा खड़ा हो गया जब सिपाही पति अपने घर पहुंचा। इस दौरान उसने अपनी पत्नी को एक अन्य सिपाही के साथ आपत्तिजन हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी को घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा, मगर उसने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर काफी देर तक वहां हंगामा और हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा।
पुलिस की मौजूदगी में खोला दरवाजा
इसके बाद सिपाही पति ने मामले की सूचना डायल 112 को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में पति ने जबरन अपनी पत्नी से दरवाजा खुलवाया। बताया गया है कि एक कमरे में अंदर उसका प्रेमी मौजूद था और बाहर से ताला लगाया गया था। कॉन्स्टेबल पति दरवाजा खोलने के लिए पत्नी से बोलता रहा, मगर पत्नी लगातार इंकार करती रही। इसके बाद पति ने ताला तोड़कर प्रेमी को बाहर निकाला। जिसके बाद महिला के पति और प्रेमी के बीच मारपीट होने लगी। जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह पति और प्रेमी को अलग अलग किया और प्रेमी को थाने ले गई।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines