Kushinagar Bus Accident: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बड़ा बस हादसा हुआ है. हादसा, बिहार बॉर्डर पर तरयासुजान थाना क्षेत्र के NH-28 पर बहादुरपुर के पास चौरसिया मैरेज हाल के पास हुआ, जहां जयपुर से बिहार मधुबनी जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई. हादसे में 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा, तेज रफ्तार बस के अचानक कंट्रोल खो देने से अनियंत्रित होने से हुआ. सूचना पर एसडीएम व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटे. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, प्राथमिक ईलाज के बाद कुछ लोगों को गम्भीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया.
ऋषिकेश में बरात की खुशी मातम में बदली
ऋषिकेश. गुमानीवाला से नरेंद्रनगर के नाई गांव जा रही बरातियों से भरी एक स्कॉर्पियो देर रात दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. वाहन अनियंत्रित होकर पावकी देवी मोटर मार्ग पर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे की सूचना खाई में गिरे एक घायल युवक ने ही दी, जिसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया.
वाहन में कुल पांच लोग सवार थे
थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के अनुसार, हादसा देर रात हुआ. वाहन में कुल पांच लोग सवार थे. सभी श्यामपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. घायलों की पहचान निखिल रमोला (21 वर्ष), पुत्र अनिल रमोला, निवासी श्यामपुर ऋषिकेश और तनुज पुंडीर (26 वर्ष), निवासी श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई, जबकि मरने वालों में विमल कंडियाल (31 वर्ष), पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कंडियाल, राहुल कलुड़ा (23 वर्ष), पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा और आशीष कलुड़ा (26 वर्ष), पुत्र राजकुमार कलुड़ा शामिल हैं. मृतक ऋषिकेश के श्यामपुर के रहने वाले थे. एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने रातभर राहत-बचाव अभियान जारी रखा. हादसे की खबर से श्यामपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
उन्नाव में तेज रफ्तार कार का कहर
उत्तरप्रदेश के उन्नाव में तेज रफ्तार कार ने कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के पालिका अध्यक्ष कैंप कार्यालय के पास पहले बाइक, फिर सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारी और कार डिवाइडर तोड़ लोहे की फेंसिंग में फंसी. हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मची. नाराज लोगों ने कार ड्राइवर को जमकर पीटा. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया.
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
13 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines