Kumbh Mela Train Cancellations: प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से आज 360 से अधिक ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। वहीं प्रयागराज आने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों को जगह-जगह रोका गया है। ताकि मेला क्षेत्र में भीड़ ना बढ़े।इस बीच पंडित दीनदयाल जंक्शन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी है। बता दें कि रेलवे ने चंदौली जंक्शन से चलने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है।
रेलवे ने सिर्फ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रोका गया है। जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जा रही हैं। दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के वाणिज्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। फिलहाल कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन अस्थाई तौर पर बंद रहेंगी। रेलवे ने ये फैसला प्रयागराज में ज्यादा भीड़ के चलते लिया है।
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ भगदड़ की तस्वीरें, बिखरा सामान, रोते परिजन, वीडियो देख दहल उठेगा दिल
प्रयागराज में भगदड़ के बाद फिलहाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रयागराज जंक्शन पर रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम किए हैं। इस बीच पीएम मोदी ने पिछले दो घंटों में 3 बार सीएम योगी से बातचीत कर भगदड़ के बारे में अपडेट लिया है।
ये भी पढ़ेंः कुंभ में मौनी अमावस्या पर तीसरी बार भगदड़, जानें आज से पहले कब-कब हुए हादसे?
प्रयागराज जंक्शन पर ऐसे मिलेगा प्रवेश
यूपी सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब तक महाकुंभ में 19 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। मौनी अमावस्या के पर्व पर स्नान के लिए करीब 10 करोड़ श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में यात्रियों के भार को देखते हुए प्रयागराज रेल मंडल ने शहर के सभी स्टेशनों के लिए विशेष योजना और कुछ प्रतिबंध लागू किए हैं। ये प्रतिबंध मौनी अमावस्या के दो दिन बाद तक लागू रहेंगे।
मौनी अमावस्या वाले दिन श्रद्धालु प्रयांगराज जंक्शन पर केवल सिटी की तरफ से वाले दरवाजे से प्लेटफाॅर्म नं. 1 पर जा सकेंगे। टिकट के लिए आश्रय स्थलों में अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग की व्यवस्था रहेगी। भीड़ के दबाव को देखते हुए खुसरो बाग क्षेत्र में 1 लाख लोगों को ठहराने की व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
44 mins agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
17 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines