Kumar Vishwas Fleet Attacked: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। देश के नामी कवि डॉ. कुमार विश्वास पर हिंडन के पास हमला किया गया है। इस घटना के बाद कुमार विश्वास ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। बताया गया है कि हमलावरों ने उनके सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया है।
कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा घटनाक्रम
सोशल मीडिया एक्स पर कुमार विश्वास ने लिखा कि आज अलीगढ़ जाने के लिए वे गाजियाबाद स्थित वसुंधरा में अपने घर से निकले थे। रास्ते में हिंडन के तट पर दोनों ओर से उनकी कार पर टक्कर मारते हुए हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी से पूछताछ करने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने ट्वीट में ये भी लिखा है कि हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनके सुरक्षाकर्मी (यूपी पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान) के साथ भी मारपीट की गई है।
कुमार के सुरक्षाकर्मियों पर लगे आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के अनुसार एक डॉक्टर पल्लव वायपेयी ने भी कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि कार की ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कुमार के सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। बताया गया है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने अपने एक्स पर एक वीडिया शेयर किया है।
https://twitter.com/IPSinghSp/status/1722207207188759018
अलीगढ़ में है केवी नाइट का आयोजन
जानकारी के मुताबिक आज यानी बुधवार को अलीगढ़ में केवी नाइट (कुमार विश्वास नाइट) कार्यक्रम का आयोजन है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुमार विश्वास गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। बताया गया है कि कार्यक्रम में बड़े कवि और कवयित्री भी शामिल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
PM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
33 mins agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 hr agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines