Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में औद्योगिक निवेश पर जोर दिया जा रहा है। जापान की प्रतिष्ठित कंपनी कुबोटा, भारतीय कंपनी एस्कार्ट्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में ट्रैक्टर और कृषि-कंस्ट्रक्शन मशीनरी निर्माण के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है। कंपनी दो चरणों में कुल 4,500 करोड़ का निवेश करेगी। लगभग 4 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
190 एकड़ भूमि का आवंटन
यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को सेक्टर-10 में 190 एकड़ भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र सौंपा। प्रदेश सरकार की निवेश-प्रोत्साहन नीति के तहत आवंटन किया जा रहा है। रोजगार के नए द्वार खुलने से युवाओं को बाहरी शहर की तरफ रूख नहीं करना पड़ेगा।
पिछले साल हुआ था समझौता
एस्कार्ट कुबोटा लिमिटेड ने पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक औद्योगिक निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किया था। अब कंपनी इस समझौते को धरातल पर उतारते हुए यीडा क्षेत्र में उत्पादन केंद्र स्थापित होगा। एक बार उत्पादन शुरू हो गया तो यह सालों साल चलेगा।
पहले चरण में 2,000 करोड़ का निवेश
यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि कंपनी पहले चरण में 2,000 करोड़ का निवेश करेगी। बाजार की मांग और उत्पादन क्षमताओं के अनुरूप दूसरा चरण विकसित किया जाएगा। यीडा क्षेत्र में बनने वाले ट्रैक्टर और उपकरण देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात किए जाएंगे। इससे भारत के मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी।
विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
जापानी कंपनी के निवेश के साथ यीडा क्षेत्र औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा। कृषि और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के लिए आधुनिक मशीनरी निर्माण से न केवल किसानों और डेवलपर्स को उन्नत तकनीक मिलेगी बल्कि आसपास के युवाओं के लिए प्रशिक्षण और स्थायी रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines