Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट का एक बड़ा फैसला आया है। हाईकोर्ट ने मथुरा की अलग-अलग कोर्ट में चल रहे सभी 13 मामलों को इलाहाबाद ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। यानी अब सभी मामलों की इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें कि दो मामले खारिज भी हो चुके हैं।
3 मई को दायर की थी याचिका
जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 मई को मामले को ट्रांसफर करने की मांग वाली एक याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित किया है, जिसमें हिंदू भक्तों ने मथुरा जिला अदालत से इलाहाबाद हाईकोर्ट तक उस जमीन पर अधिकार का दावा किया है, जिस पर शाही मस्जिद ईदगाह बनी है। हिंदू पक्ष का कहना है कि मंदिर के अधिकार वाली 13.37 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा करके मस्जिद बनाई गई है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1662037495419400192
याचिका में क्या कहा गया था?
याचिका में कहा गया था कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि का मामला संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व का है, इसलिए इसकी सुनवाई हाईकोर्ट में होनी चाहिए। याचिका भगवान श्री कृष्ण विराजमान की ओर से कटरा केशव देव मथुरा में रंजना अग्निहोत्री, सात अन्य लोगों और प्रतिवादियों के वकील के माध्यम से दायर की गई थी।
क्या है मामला?
ईदगाह मस्जिद पर हिंदू पक्ष के आवेदकों ने दावा करते हुए घोषणा और निषेधाज्ञा के लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन) में एक दीवानी मुकदमा दायर किया था। हिंदू पक्ष ने कहा था कि इसका निर्माण मंदिरों को तोड़कर किया गया था और 13.37 एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया था। इस तरह का निर्माण मस्जिद नहीं हो सकता, क्योंकि उस वक्त कोई वक्फ कभी नहीं था। याचिका में कहा गया है कि जमीन कभी भी मस्जिद के निर्माण के लिए नहीं थी।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
10 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
20 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
23 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines