Priyanka Sharma: उत्तर प्रदेश की प्रियंका शर्मा (Priyanka Sharma) इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रियंका शर्मा उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की पहली महिला सरकारी बस ड्राइवर (Bus Driver) बनी हैं। यहां तक पहुंचने की प्रियंका की कहानी काफी दिलचस्प है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, प्रियंका शर्मा की शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। इस दौरान पति की अधिक शराब पीने की आदत ने उनकी जान ले ली। पति की मौत के बाद दो बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी ने प्रियंका को घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1606146843011796992
बच्चों की परवरिश के लिए घर के बाहर रखा कदम
उन्होंने कहा कि पति की मौत के बाद मेरे बच्चों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी मुझ पर थी। मैं बेहतर अवसर की तलाश के लिए दिल्ली पहुंची। मुझे शुरू में एक कारखाने में एक सहायक के रूप में नौकरी मिली। लेकिन बाद में मैंने ड्राइविंग की सोची। ड्राइविंग कोर्स के बाद मैं मुंबई चली गई। इसके बाद मैं काम के सिलसिले में बंगाल और असम भी गई।
प्रियंका ने बताया कि 2020 में मुझे पता चला कि उत्तर प्रदेश में महिला बस ड्राइवरों के लिए वैकेंसी निकली है। उन्होंने बताया कि जिम्मेदारियों के बाद मैंने फॉर्म भरा। फिर ट्रेनिंग पास की और सितंबर में मेरी पोस्टिंग हो गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महिला ड्राइवरों को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
2 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
16 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines