हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पेट में चाकू से कई वार, आरोपी फरार, दिल दहला देगा ये वीडियो

Knife Attack Youth Shrawasti: UP के श्रावस्ती से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां बीच बाजार आपसी विवाद के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में युवक का पेट फट गया और आंत बाहर आ गई। हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का वीडियो देखकर सिहर जाएंगे आप। देखिए हमले का वीडियो ।

विज्ञापन
बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला

Knife Attack Youth Shrawasti UP: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीच बाजार एक बदमाश ने एक युवक पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया । हमले की पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है ।

बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला

श्रावस्ती के इकौना इलाके की सब्जी मंडी में एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से पेट पर एक के बाद एक कई वार किए। हमले में युवक के पेट की आंत बाहर निकल आई और लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। बता दें कि बीते गुरुवार शाम के समय सब्जी मंडी में इकौना कस्बे का रहने वाला रौनक गुप्ता नाम का युवक इटवरिया गांव के रहने वाले सुशील कुमार अवस्थी से आपस में बात कर रहा था। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रौनक गुप्ता ने विवाद के चलते सुशाील पर चाकुओं से कई बार वार कर मौके से फरार हो गया। हमले की पूरी वारदात पास में ही लगे CCTV में कैद हो गई । हमले में घायल युवक को आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान घायल युवक की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने  हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया ।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

यूपी के श्रावस्ती  में इकौना थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी में इस घटना को अंजाम दिया गया । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे श्रावस्ती SP घनश्याम चौरसिया ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: ‘एनकाउंटर करोगे मेरा, जानवर हूं मैं’; कौन हैं Irfan Solanki और क्यों हैं जेल में बंद? अखिलेश यादव से खास कनेक्शन  

ये भी पढ़ें: बहन की हत्या कर घर में बना दी कब्र, 19 दिन के बाद खुला शराब का काला सच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें