Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर यानी बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे जारी करेंगे. पीएम मोदी कोयम्बटूर से किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि भेजेंगे. इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि आएगी. लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4314.26 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे. वहीं यूपी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक 20वीं किस्त सहित 90,354.32 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है.
बुधवार को यूपी के किसानों के खाते में आएंगे 4314.26 करोड़
बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2,15,323 किसानों को लाभ मिलेगा. इन किसानों के खाते में 4314.26 करोड़ की धनराशि भेजी जाएगी. योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी किसान के खाते में हस्तांतरित की जाएगी. इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है. यूपी के किसानों के खाते में 20वीं किस्त तक 90354.32 करोड़ रुपये की धनराशि आ चुकी है.
यह भी पढ़ें- PM Kisan 21st Installment: कल खत्म हो जाएगा इंतजार, 9 करोड़ किसानों को पीएम मोदी देंगे 21वीं किस्त की सौगात
UP के किसानों के खाते में अब तक आई धनराशि
2018-19– 2238.92 करोड़
2019-20– 11006.87 करोड़
2020-21– 14,432.14 करोड़
2021-22– 15,775.52 करोड़
2022-23– 12,454.32 करोड़
2023-24– 13,808.48 करोड़
2024-25– 15,594.74 करोड़
2025-26- (अप्रैल-जुलाई) 5043.33 करोड़
कुल—– 90,354.32 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त को लेकर आई बड़ी Update, कल कितने बजे खाते में पहुंचेगी राशि? जानें
संबंधित खबरें
नोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 hr agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
2 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
7 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
23 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines