Mahamandaleshwar Attack Case Inside Story: पिछले कई दिन से किन्नर अखाड़ा विवादों में चल रहा है। एक मामला बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रही ममता कुलकर्णी का किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनना है। हालांकि विवाद होने के कारण 2 दिन पहले उन्होंने यह पद छोड़ दिया था और अखाड़ा प्रशासन को अपना इस्तीफा भेज दिया था, लेकिन बीते दिन खबर आई कि ममता कुलकर्णी का इस्तीफा रिजेक्ट हो गया है और वे फिर से महामंडलेश्वर बन गई हैं। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा भेजने के पीछे की वजह भी बताई।
दूसरा मामला बीती रात प्रयागराज महाकुंभ में सेक्टर-9 में ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नन्द गिरी के साथ उनके 6 शिष्यों पर जानलेवा हमला होने का है। सभी घायलों को महाकुंभ के केंद्रीय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस का कहना है कि किन्नर अखाड़े में गुटबाजी चल रही है और इसी वजह से यह घटनाक्रम हुआ है, लेकिन हमले के पीछे की वजह हमलावरों के गिरफ्तार होने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है। जल्दी ही हमलावरों को पकड़कर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महाकुंभ मेला परिसर में सेक्टर-16 में किन्नर अखाड़े का शिविर लगा था, जिसमें महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि मौजूद थीं और वह भक्तों को आशीर्वाद दे रही थीं। इस दौरान अचानक कुछ युवक हथियार लेकर शिविर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज की और महामंडलेश्वर पर चाकू से हमला कर दिया।
बीच बचाव करने में उनकी शिष्याएं राधिका, वैष्णवी घायल हो गईं। हमला होते ही अखाड़े में अफरा तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अन्न क्षेत्र शंभू सिंह ने कहा कि वारदात की लिखित शिकायत नहीं मिली है। किसी को गंभीर चोट भी नहीं लगी है, फिर भी केस की जांच करेंगे।
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
15 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines