Mamta Kulkarni के किन्नर अखाड़े पर जानलेवा हमला, बीते दिन ही महामंडलेश्वर का इस्तीफा लिया था वापस

Kinnar Akhara Mahamandaleshwar Attack: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और उनके शिष्यों पर हमला हुआ है। वहीं ममता कुलकर्णी फिर से महामंडलेश्वर बन गई हैं। एक तरफ महामंडलेश्वर पर हमला, दूसरी तरफ ममता का फिर से पद संभालना, क्या इन दोनों मामलों का आपस में कोई कनेक्शन है? आइए जानते हैं मामले की इनसाइड स्टोरी…

Kinnar Akhara

अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

Mahamandaleshwar Attack Case Inside Story: पिछले कई दिन से किन्नर अखाड़ा विवादों में चल रहा है। एक मामला बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रही ममता कुलकर्णी का किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनना है। हालांकि विवाद होने के कारण 2 दिन पहले उन्होंने यह पद छोड़ दिया था और अखाड़ा प्रशासन को अपना इस्तीफा भेज दिया था, लेकिन बीते दिन खबर आई कि ममता कुलकर्णी का इस्तीफा रिजेक्ट हो गया है और वे फिर से महामंडलेश्वर बन गई हैं। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा भेजने के पीछे की वजह भी बताई।

दूसरा मामला बीती रात प्रयागराज महाकुंभ में सेक्टर-9 में ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नन्द गिरी के साथ उनके 6 शिष्यों पर जानलेवा हमला होने का है। सभी घायलों को महाकुंभ के केंद्रीय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस का कहना है कि किन्नर अखाड़े में गुटबाजी चल रही है और इसी वजह से यह घटनाक्रम हुआ है, लेकिन हमले के पीछे की वजह हमलावरों के गिरफ्तार होने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है। जल्दी ही हमलावरों को पकड़कर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

विज्ञापन

 

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महाकुंभ मेला परिसर में सेक्टर-16 में किन्नर अखाड़े का शिविर लगा था, जिसमें महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि मौजूद थीं और वह भक्तों को आशीर्वाद दे रही थीं। इस दौरान अचानक कुछ युवक हथियार लेकर शिविर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज की और महामंडलेश्वर पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

बीच बचाव करने में उनकी शिष्याएं राधिका, वैष्णवी घायल हो गईं। हमला होते ही अखाड़े में अफरा तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अन्न क्षेत्र शंभू सिंह ने कहा कि वारदात की लिखित शिकायत नहीं मिली है। किसी को गंभीर चोट भी नहीं लगी है, फिर भी केस की जांच करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ