KGMU Non Veg Ban: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के हॉस्टलों में नॉनवेज पर पाबंदी को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। केजीएमयू प्रशासन के एक फैसले ने ऐसा तूल पकड़ा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, विवाद की शुरुआत केजीएमयू के चीफ प्रोवोस्ट प्रोफेसर केके सावलानी के एक आदेश से हुई। उन्होंने हॉस्टलों की मेस और कैंटीन के लिए एक गाइडलाइन जारी की, जिसमें कहा गया कि मेस में अब नॉनवेज न तो पकाया जाएगा और न ही परोसा जाएगा। आदेश में यह भी तर्क दिया गया कि छात्र-छात्राओं को पूरा प्रोटीन मिले, इसके लिए उनके खाने में शाकाहारी प्रोटीन वाली चीजें शामिल की जाएं। इस आदेश को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए।
नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग से मचा हाहाकार, 50 परिवार रेस्क्यू, 2 लोगों की मौत
सपा ने करार दिया ‘तुगलकी फरमान’
इस फैसले की खबर बाहर आते ही यूपी की सियासत गरमा गई। सपा ने इसे ‘तुगलकी फरमान’ करार देते हुए छात्रों के खानपान की आजादी पर रोक लगाने वाला बताया। वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि भाजपा के बड़े नेता खुद कहते हैं कि बीफ खाना चाहिए, तो फिर यहां छात्रों पर यह पाबंदी क्यों? दूसरी तरफ, मशहूर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी केजीएमयू के इस फैसले को गलत ठहराया और मांग की कि प्रशासन को इस आदेश को तुरंत वापस लेना चाहिए।
KGMU प्रशासन ने दी सफाई
बढ़ते बवाल को देखते हुए केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि इस फैसले को लेकर थोड़ा भ्रम फैल गया है। यूनिवर्सिटी के कुल 18 हॉस्टल हैं, जिनमें से सिर्फ 6 हॉस्टलों की मेस में ही नॉनवेज पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। बाकी बचे 12 हॉस्टल पूरी तरह स्वतंत्र हैं, वहां की मेस में नॉनवेज बनाया भी जा सकता है और परोसा भी जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला सभी हॉस्टलों पर थोपा नहीं गया है।
पति की सैलरी का 25% गुजारा भत्ता नहीं मिलेगा, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया स्पष्ट
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines