Kerala Train Fire Incident: केरल में ट्रेन में आगजनी के आरोपी शाहरुख का नोएडा कनेक्शन, NIA ने किया ये खुलासा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Kerala Train Fire Incident: केरल में पिछले दिनों चलती ट्रेन में एक यात्री को जिंदा जलाने वाले आरोपी को लेकर जांच कर रही एनआईए की टीम ने एक बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके का रहने वाला है और नोएडा में कारपेंटर का काम करता था।
जानकारी के मुताबिक एनआईए की एक टीम ने रविवार को कोझिकोड में घटना स्थल का दौरा किया। यहां ट्रेन के डी1 डिब्बे के बारे में अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि एनआईए ने इस मामले को अपने हाथों में नहीं लिया है। बताया जाता है कि एनआईए ऐसी किसी भी घटना के बाद उन जगहों का दौरा करते हैं, जिनका कोई आतंकी लिंक प्रतीत होता हो।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1643836897477681152
बताया गया है कि आरोपी शाहरुख सैफी ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार रात लगभग 9:45 बजे एक सह-यात्री पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी, जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी। इस घटना में करीब आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। कुछ घंटों बाद एक साल के बच्चे और एक महिला समेत तीन लोग कोझिकोड के इलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मृत पाए गए।
पुलिस ने एक संदिग्ध बैग भी बरामद किया है। माना जा रहा है कि यह बैग आरोपी का है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस घटना का कोई भी आतंकी कनेक्शन सामने नहीं आया है। केरल की डीजीपी अनिल कांत ने बताया था कि पुलिस इस मामले में हर बिंदु को ध्यान में रखककर छानबीन कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी का स्केच भी जारी किया था।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार को मीडिया से कहा था कि ट्रेन में आग लगने की घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। सीएम विजयन ने अपने बयान में कहा था कि पुलिस को घटना की गहन जांच करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
मामले की जांच में जुटी एजेंसियों ने आरोपी को सेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, आरोपी शाहरुख सैफी को केरल पुलिस को सौंपा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तार महाराष्ट्र के रत्नागिरी से की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: