Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम जाने वालों के लिए एडवाइजरी, यात्रा पर निकलने से पहले जरूर पढ़ें

केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी की है। यात्रा से पहले पंजीकरण स्वास्थ्य जांच और यात्रा के दौरान विशेष सावधानियों का ध्यान देने की सलाह दी है। आइए जानते हैं यात्रा के दौरान किन मुख्य बातों का ध्यान रखें…

Kedarnath Yatra

Kedarnath Yatra

केदारनाथ धाम यात्रा एडवाइजरी में यात्रा से पहले और दौरान कई महत्वपूर्ण सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच करवाना, पंजीकरण कराना, और पर्याप्त दवाइयां साथ ले जाना जरूरी है। यात्रा के दौरान, पर्याप्त पानी और संतुलित आहार का सेवन करें, और ऊंचाई पर होने वाली बीमारी के लक्षणों पर नजर रखें।

यात्रा से पहले इन सावधानियों को बरतें…

1. पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए सरकारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

2. स्वास्थ्य जांच

यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच करवाना आवश्यक है। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं, तो अपनी सभी ज़रूरी दवाइयां साथ ले जाएं।

3. यात्रा से पहले अभ्यास

यात्रा शुरू करने से पहले पैदल चलने का अभ्यास करें, प्राणायाम और हृदय व्यायाम करें।

4. पर्याप्त दवाइयां

अपनी सभी ज़रूरी दवाइयां और इनहेलर, सीरिंज आदि साथ ले जाएं।

5. गर्म पेय

यात्रा के दौरान गर्म, मीठे तरल पदार्थ पिएं। साथ ही कम से कम 2 लीटर तरल पदार्थ पिएं।

6. संतुलित आहार

संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां, अनाज और प्रोटीन शामिल हों।

7. ऊंचाई पर होने वाली बीमारी

ऊंचाई पर होने वाली बीमारी के लक्षणों जैसे सिरदर्द, मतली, चक्कर आना और सांस फूलने पर ध्यान दें। गंभीर होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

8. शराब और धूम्रपान से बचें

शराब, कैफीन युक्त पेय, नींद की गोलियां और तेज दर्द निवारक दवाओं का सेवन न करें। धूम्रपान से भी बचें।

9. चिकित्सा जांच केंद्र

यात्रा मार्ग पर बनाए गए जांच केंद्रों और मेडिकल राहत चौकियों का लाभ उठाएं। यदि आपको कोई समस्या हो तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

10. खुली त्वचा की सुरक्षा

बाहर निकलने पर खुले त्वचा के हिस्सों को एसपीएफ 50 वाले सनस्क्रीन से ढकें।

11. धूप का चश्मा

बर्फ वाले इलाके में यूवी सुरक्षा/ध्रुवीकृत लेंस वाले धूप का चश्मा पहनें।

12. भोजन की सुविधा

यात्रा के दौरान, सार्वजनिक शौचालय, साफ पानी और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। अपने साथ हल्के स्नैक्स रखें, जैसे मूंगफली, खजूर, चॉकलेट और एनर्जी बार।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ