News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Kedarnath tunnel project: हर साल लाखों यात्री भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ धाम की यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रियों को कई दुर्गम रास्तों से होकर जाना पड़ता है। अब सरकार यात्रियों की सुविधा के लिए केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए दूसरा वैकल्पिक मार्च तलाशने में जुटी है। अगले 4-5 साल में केदारनाथ जाने के दो रास्ते होंगे। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय ने अब केदारनाथ धाम के रास्ते को सुगम और आसान बनाने के लिए 7 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने की तैयारी कर ली है। इस सुरंग के बनने के बाद गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की दूरी 16 किलोमीटर से घटकर 5 किलोमीटर रह जाएगी।
सुरंग बनने के बाद केदारनाथ धाम जाने के दो रास्ते हो जाएंगे। पहला तो 16 किलोमीटर लंबा गौरीकुंड से रामबाड़ा-लिंचोली वाला मार्ग और दूसरा सुरंग वाला मार्ग। सुरंग बनाने को लेकर मंत्रालय ने पहाड़ का प्रारंभिक सर्वेक्षण करवा लिया है। जानकारी के अनुसार यह टनल उत्तराखंड में 6562 फीट ऊपर कालीमठ घाटी के आखिरी गांव चौमासी से लिंचोनी तक बनेगी। बता दें कि चौमासी तक पक्की रोड अभी है। इसके बाद 7 किलोमीटर लंबी टनल होगी फिर 5 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर पार करनी होगी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बता दें कि अभी केदारनाथ धाम जाने के लिए गौरीकुंड से 16 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इस दौरान यात्रियों को कई उबड़-खाबड़ रास्तों और खच्चरों की मदद लेनी पड़ती है। 16 किलोमीटर लंबा रास्ता गौरीकुंड से रामबाड़ा 9 किलोमीटर और रामबाड़ा से लिंचोली 2 किलोमीटर और लिंचोली से केदारनाथ मंदिर का रास्ता 5 किलोमीटर दूर है। यह पूरा पैदल मार्ग मंदाकिनी नदी के किनारे पर हैं।
ये भी पढ़ेंः भारत ने UN में पाक-अमेरिका को दिखाया आईना, एक को आतंकवाद तो दूसरे को युद्धविराम पर दी नसीहत
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।