Kaushambi Misdeed Video Viral: कौशांबी के एक शख्स ने पहले एक नाबालिग का रेप किया। इस दौरान वीडियो बनाया। फिर दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो को वायरल कर दिया। मामले की जानकारी के बाद जब पीड़िता अपनी बड़ी बहन और भाई के साथ आरोपी के घर पहुंची तो उसने अपने परिजन के साथ मिलकर पीड़िता और उसके भाई-बहन की पिटाई कर दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी के परिजन की ओर से पिटाई के बाद घर लौटी नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट जबकि उसके परिजन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मामले को लेकर पुलिस क्या बोली?
कौशांबी पुलिस के मुताबिक, मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के असकरनपुर मंगरोहनी गांव का है। पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। जांच पड़ताल पर पता चला कि नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बनाया था, जिसे उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
पुलिस के मुताबिक, जब पीड़िता को वायरल वीडियो की जानकारी हुई तो वो आरोपी के घर पहुंची। यहां आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर पीड़िता की पिटाई कर दी। इसके बाद गुरुवार को नाबालिग पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका के भाई ने दर्ज कराया मामला
पुलिस ने कहा कि किशोरी के भाई की शिकायत के आधार पर 22 साल के आरोपी जय सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ASP समर बहादुर ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत, जबकि उसके परिवार के खिलाफ IPC के तहत मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
10 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
10 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
11 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
12 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
20 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines