करन सिंह/कौशांबी
मेरठ में हुए साहिल और मुस्कान कांड की याद दिलाते हुए, कौशांबी में एक बेवफा पत्नी ने अपने पति को धमकी दी कि यदि वह उसके प्रेम-प्रसंग के बीच आया, तो उसे काटकर ड्रम में भर देगी। पत्नी की इस धमकी से डरे-सहमे पति ने एसपी से शिकायत करते हुए बच्चों को लेकर आशिक के साथ फरार हुई पत्नी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को उसकी पत्नी और उसका आशिक बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। एक व्यक्ति ने एसपी कौशांबी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका विवाह संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 20 वर्ष पहले हुआ था। दोनों के चार बच्चे हैं और सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन एक साल पहले, उसकी पत्नी के जीवन में एक अन्य व्यक्ति आ गया। इसके बाद पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं। पत्नी बात-बात पर चिढ़ने लगी और परिवार वालों के साथ बुरा व्यवहार करने लगी।
झगड़ा कर मायके भाग जाती थी पत्नी
आए दिन झगड़ा कर पत्नी मायके चली जाती और काफी मिन्नतों के बाद वापस आती। लेकिन उसके आशिक का भूत इस कदर हावी हो गया कि उसने बच्चों को खाना तक देना बंद कर दिया। फिर एक दिन ऐसा आया जब पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। उसने पत्नी को मान-सम्मान का हवाला देकर समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।
ड्रम में भरने की धमकी
27 मार्च की रात को पत्नी का प्रेमी चोरी-छिपे उसके घर में दाखिल हुआ और अवैध संबंध बनाने लगा। एक बार फिर यह मंजर पति की आंखों के सामने था। जब उसने विरोध किया, तो पत्नी और उसके प्रेमी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही धमकी दी कि “50 हजार रुपये का इंतजाम करके दे दो, हमें घूमने जाना है, नहीं तो तुम्हें काटकर ड्रम में भर दूंगी।” इतना ही नहीं, उसने पति के परिजनों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी।
यह भी पढ़ें : BJP नेता की बेटी को ससुराल में मिली एंट्री, मुजफ्फरनगर में धरने पर बैठी थी शालिनी
पीड़ित की शिकायत पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपी को थाने आने के लिए कहकर मामला वहीं छोड़ दिया। इसके बाद बेवफा पत्नी दो बच्चों और घर में रखे जेवरात को लेकर अपने आशिक के साथ फरार हो गई।
इस पूरे मामले पर एसपी कौशांबी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जनसुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। संबंधित SHO को जांच के लिए आदेशित किया गया है। मामले में जो भी सत्यता पाई जाएगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
13 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
13 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
15 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
16 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
16 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
16 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines