हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को लगे बिजली के झटके, होते-होते टला बड़ा हादसा

Kashi Vishwanath News: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते रह गया। दरअसल यहां लगाए गए कूलर का तार स्टील की रेलिंग से लग गया था जिससे रेलिंग में करेंट उतर आया। इसी दौरान दर्शन करने जा रहे लोगों ने जैसे ही रेलिंग को हाथ लगाया उन्हें बिजली का झटका महसूस हुआ। घटना में 2 किशोरियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
अस्पताल में किशोरियों के साथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण

Varanasi Kashi Vishwanath News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां कुछ श्रद्धालुओं को करेंट लग गया। इनमें से दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि बाकी सुरक्षित हैं। दरअसल, श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए कूलर का तार स्टील की रेलिंग से सट गया था, जिसकी वजह से 6 श्रद्धालुओं को बिजली के झटके महसूस हुए थे। गनीमत रही कि इस दौरान मंदिर परिसर में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

कूलर के तार से उतरा रेलिंग में करेंट

जानकारी के अनुसार कूलर का तार एक जगह से कटा हुआ था। कटा तार स्टील की रेलिंग को छू रहा था। इसकी वजह से रेलिंग में भी करेंट उतर आया था। इस दौरान गुजरात के अहमदाबाद से दर्शन करने आए एक परिवार के लोग इसकी चपेट में आ गए थे। करेंट लगने से 2 किशोरियां बेहोश हो गईं। झटका खाने वाले लोगों को कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बाकी को जाने की अनुमति दे दी गई। दोनों किशोरियों की हालत भी ठीक है और उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अस्पताल पहुंचे मंदिर के अधिकारी

इस घटना के बाद कई तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं। इसे लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट की गई। इसमें बताया गया कि अनावश्यक अफवाहों पर विराम लगाने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने पूरा समय अस्पताल में अंडर ऑब्जर्वेशन किशोरियों के साथ बिताया। इसमें अस्पताल की तस्वीरों के साथ लिखा है कि दोनों किशोरियां नर्वस शॉक से उबरने के बाद मुस्कराते हुए अस्पताल से रवाना हुईं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें