Kasganj social media influencer: यंगस्टर्स में सोशल मीडिया का जबरदस्त क्रेज है, वे हमेशा ऑन लाइन रहते हैं। युवा अपने दिनभर की एक्टिविटी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट समेत सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर अपडेट करते हैं। लोगों ने यूट्यूब और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपना पेशा बना लिया है। हाल ही में यूपी के कासगंज में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब एक युवक ने सोशल मीडिया पर कुछ व्यू और कमेंट के लिए सड़क के बीचों-बीच ही अपनी अर्थी सजा ली।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए कंटेंट तैयार कर रहा था
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक की अर्थी सड़क पर रखी है। उसके आसपास कुछ लोग खड़े दिखाई पड़ रहे हैं। चंद सेकंड के इस वीडियो में कुछ देर बाद युवक उठ खड़ा होता है, तब जाकर पता चलता है कि वह मरा नहीं तो वह तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए कंटेंट तैयार कर रहा था। अब लोग जमकर उसके सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने के पागलपन पर कमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Video: रील बनाते पहाड़ी से गिरी लड़की, वीडियो में बोली-कैसे जिंदा बची वो?
यूजर बोले-मां पर क्या बीत रही होगी?
एक यूजर ने कहा कि उसे एक्टिंग का ऑस्कर मिलना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि युवक की अर्थी देख उसकी मां पर क्या बीत रही होगी? अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है बता दें आजकल लोग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनकर जमकर कमाई कर रहे हैं। यही वजह है क बड़ी संख्या में युवा इस तरह आकर्षित हो रहे हैं। बता दें हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी डिजिटल मीडिया नीति 2024 को लॉन्च किया है।
एक्टिव इन्फ्लुएंसर्स को 8 लाख रुपये मिलेंगे
यूपी की नई डिजिटल मीडिया नीति के अनुसार सोशल मीडिया पर एक्टिव इन्फ्लुएंसर्स को 2 लाख से 8 लाख रुपये दिए जाएंगे। ये रकम उन्हें उनके फॉलोअर्स की संख्या के हिसाब से दी जाएगी। इसकी एवज में इन इन्फ्लुएंसरों को केवल सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करना होगा।
ये भी पढ़ें: ताजमहल परिसर में 2 लोगों के पेशाब करने का Video Viral, गंगाजल लेकर पहुंचा शख्स, जांच एजेंसियां अलर्ट
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines